नई दिल्ली। जिस जंगल के राजा को दूर से देख लेने पर लोग पसीने छोड़ देते हैं, ऐसे तीन बब्बर शेरों के साथ आराम से घूमती इस युवती का वीडियो सामने आया है। इस हैरान करने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ये युवती बेफिक्र होकर तीन खतरनाक शेरों के पीछे चल रही है। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे युवती शेर नहीं बल्कि घर के पालतू डॉग्स को घुमाने निकली हो। View this post on Instagram A post shared by Jen (@girlfromparadise9) इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को girlfromparadise9 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 60 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो को देखकर इंस्टाग्राम यूजर्स हैरत में हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' जरूर इस लड़की में कोई खास बात होगी तभी ये तीन शेर उसे अपने पास ऐसे चलने दे रहे हैं'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'तीनों शेरों को तुमपर भरोसा है इसलिए तुम ऐसा कर पा रही हो, पर ये मत भूलो कि अगर एक भी गुस्से में पलट गया तो एक सेकंड में तुम्हें दो टुकड़े कर सकता है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'मैं इसे आधी बहादुरी और आधी मूर्खता कहूंगा क्योंकि शेर कभी भी आक्रामक हो सकता है, वह अपना मूल स्वभाव नहीं छोड़ता।' बता दें कि इस वीडियो को 12 नवंबर को पोस्ट किया गया था, जो अब वायरल हो रहा है वीडियो पर 60 लाख व्यूज के साथ 2 लाख लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। वीडियो में दिख रही युवती का नाम Jen बताया जा रहा है, जो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जंगली जानवरों के ऐसे ही वीडियोज पोस्ट करती है।