Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP: अवध की इन 16 सीटों पर कमल खिलाने के लिए भाजपा-संघ का ये है प्लान, सोनिया गांधी की रायबरेली सीट पर भी नजर

by vaishali • February 29, 2024
भाजपा

UP: अवध की इन 16 सीटों पर कमल खिलाने के लिए भाजपा-संघ का ये है प्लान, सोनिया गांधी की रायबरेली सीट पर भी नजर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अवध की सभी 16 सीटों पर कमल खिलाने में जुटा है। सह सर कार्यवाह अरुण कुमार ने अवध प्रांत की समन्वय बैठक ली। सह सर कार्यवाह ने पूछा कि चुनावी तैयारी क्या है।

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह अरुण कुमार को विश्वास दिलाया है कि लोकसभा चुनाव में अवध प्रांत की सभी 16 सीटों पर भाजपा जीतेगी। संघ को आश्वस्त किया गया है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की परंपरागत सीट रायबरेली, बसपा का गढ़ रही अंबेडकर नगर और श्रावस्ती में भी पार्टी की जीत होगी।

अरुण कुमार ने बुधवार को देवा रोड स्थित एक होटल में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संघ के अनुषांगिक संगठनों, भाजपा के पदाधिकारियों और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक कर चुनाव की जमीनी तैयारियां जानी।

अरुण कुमार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से अवध की 16 सीटों पर चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। पार्टी की ओर से उन्हें बताया गया कि विपक्षी दलों में सेंध लगाने के लिए बड़े पैमाने पर ज्वाइनिंग का अभियान चल रहा है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.