Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इस शख्स ने व्हीलचेयर को बना दिया मोटरसाइकिल, आनंद महिन्द्रा ने की तारीफ!

by Raju Chaurasia • January 6, 2022
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। एक वीडियो Twitter पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने अपनी व्हीलचेयर को मोटरसाइकिल बना दिया है। दिव्यांग शख्स ने अपनी व्हीलचेयर में कुछ बदलाव करके उसको स्वचालित बना दिया और उसे बाइक के जैसा बना दिया। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कैसे यह दिव्यांग शख्स अपनी व्हीलचेयर में मशीन को फिट करके उसे बाइक में तब्दील कर देता है।

 

Anand Mahindra ने अपने Twitter हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने अपनी व्हीलचेयर में कुछ ही सेकेण्ड्स में एक मशीन जोड़ दी। इस मशीन को जोड़ने में इस व्यक्ति को बमुश्किल 5 से 7 सेकेंड का समय लगा है और इतने में ही इसकी व्हीलचेयर बाइक में तब्दील हो जाती है। मशीन लगते ही वह इसे स्टार्ट करता है और यह एक बाइक की तरह चलने लगती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दिव्यांग शख्स ने बाइक को चलाकर भी दिखाया है।

हैरानी की बात ये है कि शख्स ने आधी मशीन को जितनी तेजी से लगाया था, उतनी ही तेजी से हटा भी दिया। चुटकी बजाने जितने समय में उसने इस आधी मशीन को अपनी व्हीलचेयर में फिट किया और फिर दो तीन चक्कर लगाकर इतने ही समय में उसे व्हीलचेयर से अलग भी कर दिया। मशीन के हटते ही व्हीलचेयर फिर से नॉर्मल व्हीलचेयर जैसे चलने लगती है। 1 मिनट 32 सेकंड के इस वीडियो को अब तक करीब 3 लाख बार देखा जा चुका है।

आनंद महिंद्रा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “पता नहीं यह वीडियो कितना पुराना है, कहां का है या ये शख्स कौन है? Signal पर मुझे यह रैंडमली देखने को मिला। मगर यह वास्तव में यह एक अच्छा और विचारशील इनोवेशन जैसा है. वास्तव में अलग-अलग लोगों के जीवन को गति देने का यह तरीका सपोर्ट करने के योग्य है.. और मुझे मदद करने में खुशी होगी..“
वीडियो से प्रभावित लोग भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “हमें इसका बड़े पैमाने पर निर्माण शुरू करना चाहिए … जो पेमेंट कर सकते हैं उन्हें इसे खरीदना चाहिए और इसे जरूरतमंदों को के लिए उपलब्ध करवाना चाहिए।”

उद्योगपति आनंद महिंद्रा का ट्विटर अकाउंट दिलचस्प पोस्ट और तस्वीरों से भरा हुआ रहता है। वह सोशल पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने ट्विटर हैंडल पर बहुत ही दिलचस्प और रोचक वीडियो शेयर करते रहते हैं। लोग भी उनकी हर पोस्ट को काफी पसंद करते हैं और साथ ही अपने रिएक्शन भी देते हैं। उनकी इस पोस्ट को भी लोग जमकर पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.