Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दामाद को जिंदा जला दिया: पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग ने तबाह किए दो परिवार सामने आई जघन्य हत्याकांड की वजह

by vaishali • March 30, 2024
Advertisement
Ad

ससुराल वालों पर दामाद को जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। वहीं जांच के दौरान इस जघन्य हत्याकांड की वजह सामने आई है।

मथुरा के थाना हाईवे के एटीवी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे महोली गांव के युवक विजय की जलाकर हत्या के मामले में शुक्रवार को इस जघन्य कांड की वजह सामने आई।

विजय (23) पुत्र पप्पू निवासी महोली, हाईवे के शव का बृहस्पतिवार देर शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। विजय के मामा ने बताया कि बहू पिंकी और छोटे भांजे अजय की बहू निशा ने परिवार में इस कदर क्लेश मचा दी थी कि मामला तलाक की दहलीज पर आ गया था। दोनों ससुर पर ही गंदी नीयत का आरोप लगाने लगी थीं। बृहस्पतिवार को विधायक के यहां तलाक की वार्ता को बैठक प्रस्तावित थी। मगर, वह किसी कारण से टल गई।

इधर, आरोपियों की तलाश में भी पुलिस जुटी है। पांच टीमों को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। आरोपियों के रिश्तेदारों के घरों, अन्य संभावित ठिकानों पर शुक्रवार को ताबड़तोड़ दबिश दी गई। इधर, घटनास्थल का इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी, सीओ श्वेता वर्मा सहित अन्य स्टाफ ने फिर से मौका मुआयना किया।

घटनास्थल के आसपास कोई साक्ष्य नहीं मिला है। मुकदमा वादी पप्पू को थाने बुलाया गया। उनसे साक्ष्य मांगे गए। उनसे कई सवाल कर घटना की गहराई तक जाने की कोशिश की गई। मगर, वादी घटना के समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं दे पाया, जिससे की आरोपियों को चिन्हित किया जा सके।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.