Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

खाते से कटे हजारों रुपए,फोन पे से दो बार में 25,998 व 299 रुपए निकाले

by manish • September 22, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नौहझील। थाना क्षेत्र के एक युवक के खाते से कटे फर्जी तरीके से हजारों रुपए का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। गांव पालखेड़ा निवासी हरिओम शर्मा ने बताया कि उनकी माता कैला देवी का स्टेट बैंक में खाता है, जिससे वह फोन पे चला रहे थे। उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया और कहा कि मैं लाडो के घर से बोल रहा हूं। मैं तुम्हारे खाते में कंपनी से छब्बीस हजार रुपए डाल रहा हूं। तुम मेरे रुपये वापस कर देना। फोन कटने के बाद खाता चेक किया तो उसमें से 25,998 रुपए व 299 रुपए दो बार में कट चुके थे।

रुपये कटने के तुरंत बाद 1930 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं अब पीड़ित ने मदद की गुहार लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.