Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

चुनाव में बांटने के लिए आई शराब के साथ तीन पकड़े

by यूनिक समय • April 22, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस ने प्रधानी के चुनाव में बांटने के लिए एकत्रित की गयी 26 पेटी अवैध अपमिश्रित अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव की अगुवाई में पुलिस टीम ने अभियुक्त मुनेश के मकान कृष्णा कुंज वाटिका डहरुआ रोड के पास सिद्धार्थनगर थाना जमुनापार से 26 पेटी अपमिश्रित अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का समेत अभियुक्त भरत पुत्र जहान निवासी डहरुआ थाना जमुनापार तथा मुनेश पुत्र वीरी सिंह निवासी पढेरी थाना अच्छनेरा जिला आगरा हाल निवासी कृष्णा कुंज वाटिका कालोनी डहरुआ रोड थाना जमुनापार मथुरा तथा गोपाल पुत्र निरंजन निवासी डेहरुआ थाना जमुनापार को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.