Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ईरान यात्रा के दौरान एक ही परिवार के तीन भारतीय नागरिक हुए लापता

by Arpita Singh • May 28, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। ईरान यात्रा के दौरान एक ही परिवार के तीन भारतीय नागरिकों के लापता होने का मामला सामने आया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को ईरानी अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत की है।

दूतावास ने बताया कि लापता हुए तीनों नागरिक एक ही परिवार से हैं और ईरान पहुंचने के कुछ समय बाद उनका परिजनों से संपर्क टूट गया। परिजनों ने इस संबंध में भारतीय दूतावास से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई थी।

दूतावास ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्हें नागरिकों के लापता होने की सूचना उनके परिवारवालों से प्राप्त हुई। इसके बाद तुरंत ईरानी प्रशासन से संपर्क किया गया और इस मामले में त्वरित जांच व आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला किसी आपराधिक गतिविधि, हादसे या अन्य किसी कारण से जुड़ा है। दूतावास ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और लापता भारतीयों की जल्द से जल्द खोजबीन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

भारतीय मिशन ने यह भी कहा है कि वह पीड़ित परिवारों को समय-समय पर स्थिति की जानकारी देता रहेगा और सभी आवश्यक कदम उठा रहा है ताकि लापता नागरिक सुरक्षित पाए जा सकें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.