Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पालघर में सिग्नल ठीक करने के काम में जुटे रेलवे के तीन कर्मचारियों को लोकल ट्रेन ने कुचला, मौत

by tanuja • January 23, 2024

पालघर में सिग्नल ठीक करने के काम में जुटे रेलवे के तीन कर्मचारियों को लोकल ट्रेन ने कुचला, मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अफसर ने बताया कि यह घटना सोमवार रात 8.55 पर वसई रोड और नायगांव स्टेशन के बीच हुई। लोकट ट्रेन चर्चगेट की ओर जा रही थी। इसी दौरान तीनों रेलवे कर्मी ट्रेन की चपेट में आ गए।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई के पास एक लोकल ट्रेन की चपेट में आने से पश्चिमी रेलवे के तीन कर्मचरियों की मौत हो गई। रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ये कर्मचारी सिग्नल से संबधित समस्या ठीक कर रहे थे।

अफसर ने बताया कि मृतकों की पहचान मुख्य सिग्नल निरीक्षक (भायंदर) वासु मित्रा, इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनर (वसई रोड) सोमनाथ उत्तम लाम्बुत्रे और हेल्पर सचिन वानखड़े के रूप में की गई है। ये सभी कर्मचारी पश्चिम रेलवे के मुंबई संभाग के सिग्नल विभाग से थे। अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी कुछ सिग्नल पॉइंट को ठीक करने गए थे, जो सोमवार शाम को खराब हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने तीनों मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 55-55 हजार की सहायता

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.