Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मां दुर्गा को बेहद प्रिय हैं तीन राशियां, हर समय बनाएं रखती हैं अपनी कृपा

by Raju Chaurasia • April 16, 2024
Advertisement
Ad

आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। आज के दिन मां महागौरी की पूजा की जा रही है। वहीं कल यानी 17 अप्रैल को महानवमी की तिथि है। नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मां दुर्गा की प्रिय राशियों के बारे में बताया गया है। ऐसे तो मां दुर्गा सभी राशियों पर मेहरबान रहती हैं, लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं जिन पर ज्यादा मेहरबान रहती हैं। तो आइए आज इस खबर में उन्हीं राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि
मेष राशि वाले लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं क्योंकि इन पर मां दुर्गा हर समय प्रसन्न रहती हैं। माना जाता है कि ये लोग जिस काम में हाथ डालते हैं, वह कार्य सफल हो जाता है। मेष राशि वाले लोगों की किस्मत हमेशा साथ देती है। सात ही इन्हें जीवन में सुख-सुविधाएं मिलता है। मां दुर्गा की कृपा से मेष राशि वाले लोगों को संतान पक्ष की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है

सिंह राशि
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि वाले लोगों पर मां दुर्गा हमेशा प्रसन्न रहती है। साथ ही असीम कृपा बनाएं रखती हैं। मां दुर्गा की कृपा से सिंह राशि वाले लोगों की किस्मत हर समय साथ देती है। कारोबार में उन्नति होती है। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं। जीवनसाथी का हर परिस्थिति में साथ मिलता है।

तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों पर मां दुर्गा हर समय मेहरबान रहती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, मां दुर्गा की कृपा से जीवन की सारी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होता है। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनके कारोबार में विस्तार होगा।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.