Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली में ऐतिहासिक जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by Tarun Bhardwaj • May 9, 2025
दिल्ली में ऐतिहासिक जगहों पर कड़े इंतजाम

भारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली में ऐतिहासिक जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते दिल्ली में ऐतिहासिक जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। लाल किला, कुतुब मीनार के पास पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। इंडिया गेट पर मौजूद लोगों को इलाका खाली करने को कहा गया है और वहां यातायात नियंत्रित किया जा रहा है।

पुलिस ने आदेश जारी कर दिल्ली में ऐतिहासिक जगहों जैसे लाल किला, कुतुब मीनार, इंडिया गेट, राजघाट पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ऐतिहासिक इमारतों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब सभी प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से 24×7 निगरानी की जा रही है। कैमरा कंट्रोल रूम को हाई अलर्ट पर रखा गया है और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दी जा रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आम दिनों में भी सुरक्षा रहती है, लेकिन इस बार सीमा पर तनाव और आतंकी खतरे को देखते हुए सुरक्षा तीन गुना बढ़ा दी गई है।

देश में मौजूदा हालात को देखते हुए प्रशासन ने फैसला किया है कि दिल्ली में नागरिकों, प्रशासनिक कार्यालयों, ऐतिहासिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन इलाकों में अब विशेष बलों की मौजूदगी ज्यादा दिखाई देगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.