Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

द्वारकाधीश मंदिर में आज भक्तों ने प्रभु द्वारकानाथ के साथ कुंज में खेली होली

by Arpita Singh • March 10, 2025
द्वारकाधीश मंदिर होली

द्वारकाधीश मंदिर में आज भक्तों ने प्रभु द्वारकानाथ के साथ कुंज में खेली होली

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में एक माह से चल रहे होली के रसिया गायनों के बीच, आज एकादशी के दिन भक्तों ने प्रभु द्वारकानाथ और स्वामिनी जी के साथ कुंज में होली खेली। इस खास अवसर पर हजारों भक्तों ने “कुंजन होरी रे श्याम पिया रसिया” के भव्य गायन का आनंद लिया और साथ ही टेसू के शुद्ध फूल, अबीर और गुलाल का आनंद लिया।

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी, राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि यह रसिया गायन का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। कल प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक ठाकुर जी के साथ रसिया गायन और होली खेलने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

12 मार्च को मंदिर में भव्य बगीचे का आयोजन होगा, जिसमें दर्शन का समय बदला गया है। विशेष दर्शन दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक होंगे, जबकि बांग्ला ग्वाल और सिंगार नियमित समय पर होंगे। ठाकुर जी बगीचे में विराजमान होकर होली खेलेंगे और उसी दिन सांयकाल 4:30 बजे से 5:00 बजे तक ठाकुर जी के शयन के दर्शन होंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.