यूनिक समय, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस वर्ष अक्षय तृतीया का यह पर्व आज यानी 30 अप्रैल को मनाया जा रहा है। अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी के साथ-साथ दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन कई लोग सोना या चांदी खरीदते हैं। पौराणिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर किए गए जप, तप, यज्ञ, पितृ तर्पण, दान आदि पुण्य कर्मों का फल जीवन भर बना रहता है। यही वजह है कि इसे अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन जहां आप अपनी तिजोरी या धन रखते हैं, उस स्थान पर रात को एक दीपक जलाएं। यह बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय से पूरे साल धन की कमी नहीं होती है। साथ ही आय के नए स्रोत खुलते हैं। आइए जानते हैं राशि के अनुसार अक्षय तृतीया पर किन चीजों का दान करना चाहिए। मेष राशि मेष राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन हरी वस्तुएं या सुगंधित वस्तुएं दान करनी चाहिए, ऐसा करने से साढ़ेसाती का प्रभाव थोड़ा कम होगा। वृषभ राशि यदि वृषभ राशि के लोग आज के दिन केले, दाल या गेहूं जैसी पीली वस्तुओं का दान करें तो आपके जीवन की कठिनाइयां दूर होंगी। मिथुन राशि मिथुन राशि के लोगों को आज लाल वस्तुओं और मिठाई का दान करना चाहिए, ऐसा करने से पारिवारिक समस्याएं खत्म होंगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होता रहेगा। कर्क राशि कर्क राशि के लोगों को आज के दिन काले तिल और उड़द की दाल जैसी काली वस्तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की बड़ी से बड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी। सिंह राशि सिंह राशि के लोगों को आज दूध, चावल और चीनी जैसी सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन का तनाव दूर होगा। कन्या राशि आज के दिन कन्या राशि के लोगों को किसी गरीब को लाल फल जैसे सेब, अनार या गुड़ का दान करना चाहिए। तुला राशि आज के दिन तुला राशि के लोगों को पीली वस्तुओं या पीले कपड़ों का दान करना सबसे अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि आज के दिन वृश्चिक राशि के लोगों को काले कपड़े या काली दाल का दान करना सबसे अच्छा रहेगा। धनु राशि अक्षय तृतीया के दिन धनु राशि के लोगों को हरी वस्तुओं या सुगंधित वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा। मकर राशि आज के दिन मकर राशि के लोगों को लाल वस्तुओं या मीठी वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा। कुंभ राशि आज के दिन कुंभ राशि के लोगों को पीली वस्तुओं का दान करना सर्वोत्तम रहेगा। मीन राशि आज के दिन मीन राशि के लोगों को सफेद खाद्य पदार्थों का दान करना सर्वोत्तम रहेगा।