Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

चयनित लाभार्थियों को वितरित की गई टे्रड टूलकिट

by Raju Chaurasia • August 2, 2021

चयनित लाभार्थियों को वितरित की गई टे्रड टूलकिट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। सांसद हेमा मालिनी व डीएम नवनीत सिंह चहल ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत चयनित टे्रड की टूलकिट पात्र लाभार्थियों को कलेक्टे्रट सभागार में बढ़ई के 10, नाई/ब्यूटीपार्लर के 20, कुम्हार के 10, सुनार के 10 तथा दर्जी के 20 लाभार्थियों को टूलकिट वितरण की।

उन्होंने कहा कि ऐसे ही समाज को और आगे बढ़ाया जाये। उन्होंने सभी लाभार्थियों से कहा कि इसी प्रकार आप लोग अन्य व्यक्तियों को प्रेरित करें और पात्र व्यक्ति सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लें।
सांसद ने बताया कि लाभार्थियों को पहले ही 06 दिन का प्रशिक्षण करा दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें संबंधित टे्रडों में हर प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

पात्र लाभार्थियों के खाते में 1500 रुपये सरकार द्वारा दिये जा रहे हैं। उन्होंने एक जनपद एक उत्पाद योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा कि कृष्ण जी के विभिन्न आर्कषित पोशाकों को देश-विदेश में बहुत पसन्द किया जा रहा है, जिसकी डिमाण्ड लगातार बढ़ रही है। संचालन उपायुक्त उद्योग रामेन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. नितिन गौड़, सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा एवं जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.