Wed, Oct 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: वृंदावन में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी; एसडीओ को सौंपा 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

by Tarun Bhardwaj • October 7, 2026
Traders in Vrindavan took to the streets to protest against unscheduled power cuts

Breaking: वृंदावन में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी; एसडीओ को सौंपा 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। धार्मिक नगरी में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बिजली विभाग की बदहाल व्यवस्थाओं से त्रस्त व्यापारियों और आम जनता का गुस्सा बुधवार को सड़कों पर फूट पड़ा। उद्योग व्यापार मंडल की वृंदावन इकाई के बैनर तले नगर अध्यक्ष धनेंद्र अग्रवाल ‘बॉबी’ के नेतृत्व में व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

चुंगी चौराहे से सब-स्टेशन तक निकाला पैदल मार्च

विद्युत अव्यवस्थाओं से आक्रोशित व्यापारी चुंगी चौराहे पर एकत्र हुए और वहां से पैदल मार्च निकालते हुए रंगजी मंदिर स्थित विद्युत विभाग के सब-स्टेशन पहुंचे। मार्च के दौरान व्यापारियों ने बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी की और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की पुरजोर मांग की। सब-स्टेशन पहुंचने पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने एसडीओ राहुल चौरसिया और जेई सुनील कुमार से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखा।

‘मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद श्रद्धालु और व्यापारी परेशान’

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नगर अध्यक्ष धनेंद्र अग्रवाल ‘बॉबी’ ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि वृंदावन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। इसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आए दिन हो रही कटौती से व्यापारी, आम नागरिक और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु बेहद परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

व्यापारियों ने सौंपा 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बिजली अधिकारियों को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। इसमें पहली मांग यह है कि मुखर्जी पार्क में पिछले पांच महीनों से बनकर तैयार पड़े नए बिजली फीडर को बिना किसी देरी के तुरंत चालू किया जाए। इसके साथ ही बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर खुले पड़े खतरनाक विद्युत पैनलों व बॉक्सों को बंद करके दुरुस्त करने की मांग की गई है। वहीं गौरा नगर कॉलोनी में बिजली का अत्यधिक लोड कम करने के लिए 250 केवी का नया अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने और वहां 11 हजार वोल्ट की लाइन अंडरग्राउंड हो जाने के बावजूद भी पुरानी व खतरनाक केबलों को तुरंत हटाने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा मंदिरों के आसपास और मुख्य मार्गों पर लटक रहे खुले तारों को व्यवस्थित करने तथा जर्जर खंभों को बदलने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।

एसडीओ ने दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन

ज्ञापन स्वीकार करने के उपरांत विद्युत विभाग के एसडीओ राहुल चौरसिया ने बताया कि व्यापार मंडल द्वारा दी गई सात सूत्रीय मांगों का संज्ञान ले लिया गया है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों व अभियंताओं को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीओ ने आश्वस्त किया कि जो विषय उच्च अधिकारियों के स्तर के हैं, उन्हें वहां भेजा जाएगा और जल्द से जल्द क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में प्रभावी सुधार किया जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IPS आलोक राज नारायण होंगे मथुरा के नए अपर पुलिस अधीक्षक

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

धार्मिक नगरी वृंदावन में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी IPS आलोक राज नारायण होंगे मथुरा के नए ASP चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात पर उठी अफवाहों का विराट कोहली की टीम ने किया खंडन रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में की 0.25% की बढ़ोतरी वृन्दावन के गुरुकुल परिसर के वाटर टैंक में सफाई के दौरान हादसा विरक्त संत शिरोमणि रमेश बाबा का आज गहवर वन में होगा अंतिम संस्कार साध्वी इंदुलेखा ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपा पत्र