Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दर्दनाक हादसा: तीन वाहनों के बीच टक्कर, तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार का कहर

by यूनिक समय • January 24, 2021

दर्दनाक हादसा: तीन वाहनों के बीच टक्कर, तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार का कहर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र अंतर्गत कोसीकलां-बरसाना मार्ग पर आज सायं को तीन वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। चीख पुकार मच गई। टक्कर की सूचना पर आसपास रहने वाले लोगों के कदम घटना स्थल की ओर बढ़ गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार केआरएस ग्रुप संस्था के सामने सड़क पर स्कार्पियो, मैक्स पिकअप और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में फंसे लोगों के बीच चीखपुकार को लोग बचाव के दौड़े आए। टक्कर के बाद तीनों वाहनों की हालात देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही बरसाना थाना प्रभारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। मृतकों की शिनाख्त ग्राम नीमगांव निवासी कंहैया और पोहप सिंह के रुप में की गई। तीसरे की शिनाख्त नहीं हुई है।मृतकों के घर यह खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम नीमगांव से बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पहुंच गए।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.