Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोसीकलां के निकट दर्दनाक सड़़क हादसा, तीन लोगों की मौत, 18 लोग घायल

by यूनिक समय • February 10, 2021

कोसीकलां के निकट दर्दनाक सड़़क हादसा, तीन लोगों की मौत, 18 लोग घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, कोसीकलां। हाइवे स्थित ग्राम अजीजपुर के पास ट्रैक्टर-ट्राली और स्विफ्ट डिजार गाड़ी में टक्कर होने से पलटी ट्रैक्टर ट्राली के बाद तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम भेजा तो घायलों को निजी और सरकारी हास्पीटल में भिजवाया।

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में हुक्मी पुत्र चंदगीराम (60), रामवती (60) पत्नी हुक्मी तथा श्रीमती सावित्री (54)पत्नी श्रीषराम निवासी ग्राम जिनौली पलवल की मौत हो गई। घायल होने वालों में श्रीमती गीता, श्रीमती गुलारी, श्रीमती संता, श्रीमती ऊषा, श्रीमती माया, श्रीमती बत्तन, श्रीमती शांति, श्रीमती विश्कोर, श्रीमती शीला, श्रीमती रतन, श्रीमती सावित्री, मुकेश, श्रीमती सोमवती, श्रीमती सीमा, सुशील एवं मनीष हैं, यह सभी ट्रैक्टर ट्राली में सवार थे।

स्विफ्ट डिजार गाड़ी में सवार लोग शिशुपाल निवासी बरेली, अरविंद निवासी लखीमपुरखीरी, जितेंद निवासी निवासी अलवर हरदोई भी घायल हो गए। सड़क हादसे की खबर के गांव अजीजपुर के रहने वाले लोग घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पर आई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लहूलुहान लोगों को हास्पीटल भिजवाया। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार लोग नजदीक के किसी गांव में भात न्यौते आए थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.