Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दर्दनाक हादसा: कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

by Raju Chaurasia • May 8, 2022

दर्दनाक हादसा: कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

उत्तराखंड में रविवार को ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के पास तोता घाटी से आगे एक कार ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में वाहन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे।

ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के पास तोता घाटी से आगे रविवार की सुबह 6:30 से 6:45 के बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार शादी की खरीदारी कर के आ रहा था। जिसमें परिवार के पांच लगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टाम ने मौके पर रेस्क्यू में जुटी रही।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट ब्यासी से SI नीरज चौहान के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू हेतू घटनास्थल पर पहुंची। ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन इग्निस कार (UP15 DL 1061 ) में सवार 05 लोग ऋषिकेश से चमोली जा रहे थे, जो वाहन अनियंत्रित होने से 300 से 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। वाहन में सवार 05 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी, जिनके शवों को SDRF व स्थानीय पुलिस द्वारा निकाला जा रहा है।

ये है मृतकों के नाम
1. पिंकी उम्र 25 वर्ष, पुत्री श्री त्रिलोक सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
2. प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष, पुत्र देव सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
3. भगीरथी देवी उम्र 36 वर्ष, पत्नी प्रताप सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
4. विजय पुत्र प्रताप सिंह, उम्र 15 वर्ष, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
5. मंजू पुत्री प्रताप सिंह, उम्र 12 वर्ष, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.