Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गोकुल बैराज के निकट यमुना में दर्दनाक हादसा, कल सायं डूबे तीन किशोरों के शव सुबह मिले

by Raju Chaurasia • July 31, 2021

गोकुल बैराज के निकट यमुना में दर्दनाक हादसा, कल सायं डूबे तीन किशोरों के शव सुबह मिले

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मुख्य संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। थाना सदर क्षेत्र अंतर्गत औरंगाबाद इलाके जाटव मौहल्ला में आज सुबह का दृश्य बड़ा ही ह्दय विदारक कर देने वाला था। तीन परिवारों में हो रहे करुण क्रंदन से हर कोई गमगीन नजर आ रहा था। वजह थी कल सायं यमुना में डूबे तीन किशोरों के शवों को आज सुबह गोताखोरों ने बड़ी मेहनत के बाद निकाला।

गौरतलब है कि औरंगाबाद जाटव मोहल्ला निवासी रेहान (13) कौशल (13) अनिल (12) एवं शोफिया (12) शुक्रवार की सायं को घर से यमुना में स्नान करने के लिए निकले थे। बताते हैं कि गोकुल बैराज के गेट संख्या एक के समीप चारों ने यमुना में छलांग लगा दी।
यमुना में पानी का तेज बहाव होने के कारण चारों किशोर गहरे पानी में डूबने लगे। यकायक यमुना किनारे गोताखोरों की नजर उन पर पड़ी। गोताखोरों ने अनिल को सायं को बाहर निकाल लिया, लेकिन उसके तीन साथी नहीं मिले। पीएसी के गोताखोंरों के साथ-साथ इलाके के गोताखोर भी लापता किशोरों की तलाश में जुट रहे। रात होने के कारण रेस्कयू को बंद कर दिया गया। लापता किशोरों के परिवारों की नींद उड़ गई।
शनिवार की सुबह गोताखोरों को रेहान और कौशल के शव गोकुल बैराज के गेट संख्या 16 के समीप मिल गए। तलाशी के दौरान शोफिया का शव खरैरा घाट और गांव घढ़ाया के बीच मिला। गोताखोरों की मदद से तीनों के शवों को बाहर निकाल लिया। मृतकों के परिजनों को जानकारी दे दी। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एसपी सिटी एमपी सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.