Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

टमाटरों से भर ट्रक हाइवे पर पलटा, मथुरा-आगरा सड़क मार्ग बाधित, सैकड़ों वाहन जाम में फंसे

by Raju Chaurasia • November 15, 2021
Advertisement
Ad

कार्यालय संवाददाता
मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र में आज सुबह टमाटर से भरे ट्रक के पलटने से यातायात बाधित हो गया। ट्रक में भरे टमाटर सड़क पर फैल गए। वाहनों की लंबी लाइन हाइवे पर लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पलटे ट्रक को हटवाकर जाम में फंसे वाहनों को आगे निकलवाया।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से टमाटर लेकर ट्रक मुजफ्फरनगर जा रहा। नरहौली पुल के पास हाइवे पर ट्रक पलट गया। बताया जाता है कि ट्रक में लदे टमाटर सड़क पर फैल गए।

इस कारण हाइवे पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी- लंबी कतारें लग गईं। आसपास के लोग टमाटर लेने के लिए घटना स्थल पर पहुंच गए। कई लोग टमाटरों को भरकर अपने साथ ले गए। जाम की सूचना पर इलाका पुलिस पहुंच गई।  पुलिस ने पलटे ट्रक को हटवाकर जाम को खुलवाया। फिर भी दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन दोपहर तक धीरे-धीरे  चले। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि ट्रक पलटने से क्लीनर को चोट आई है। इसमें करीब छह लाख रुपये का टमाटर लदा था। ट्रक पलटने का कारण नहीं पता चल सका। टमाटर मालिक को सूचना दे दी गई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.