Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को कहा पागल, रूस के पतन की दी चेतावनी

by Arpita Singh • May 26, 2025
व्लादिमीर पुतिन

ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को कहा पागल, रूस के पतन की दी चेतावनी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कड़ा प्रहार किया है। हालिया हमलों को लेकर ट्रंप ने पुतिन को ‘पागल’ करार देते हुए कहा कि अगर रूस यूक्रेन पर पूरी तरह कब्जा करने की कोशिश करता है, तो इसका अंजाम रूस के लिए विनाशकारी होगा।

रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उनका व्लादिमीर पुतिन के साथ पहले अच्छा संबंध रहा है, लेकिन अब उनकी मानसिक स्थिति में बदलाव आया है। उन्होंने पुतिन पर अनावश्यक हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन के शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले बिना किसी कारण हो रहे हैं, जिससे निर्दोष नागरिक मारे जा रहे हैं।

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, रूस ने फरवरी 2022 के बाद अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है, जिसमें 12 लोगों की जान गई और कई घायल हुए हैं।

ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की भी आलोचना की और कहा कि उनके बयानों से हालात और बिगड़ रहे हैं। ट्रंप ने सुझाव दिया कि जेलेंस्की को सोच-समझकर बोलना चाहिए ताकि स्थिति में सुधार हो सके।

नॉर्थ न्यू जर्सी से रवाना होने से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मैं पुतिन को लंबे समय से जानता हूं और पहले उनके साथ मेरे संबंध अच्छे रहे हैं, लेकिन अब जो कुछ हो रहा है वह स्वीकार्य नहीं है। रॉकेट बरसाना और लोगों की जान लेना किसी भी तरह से सही नहीं कहा जा सकता।”

इस बयान के बाद अमेरिका और रूस के बीच बढ़ते तनाव पर और बहस शुरू हो गई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.