Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भारत को अमेरिका द्वारा दी जाने वाली 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग पर ट्रंप ने उठाए सवाल

by Arpita Singh • February 19, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में एक संवाददाता सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग पर सवाल उठाया। ट्रंप ने कहा, “भारत के पास बहुत ज्यादा पैसा है, तो हम उसे 21 मिलियन डॉलर क्यों देंगे? यह समझ से परे है।” उनका कहना था कि भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जो सबसे ज्यादा टैक्स लगाते हैं, और वहां तक पहुंचना भी मुश्किल है क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ऊंचे हैं। हालांकि, ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना सम्मान भी व्यक्त किया।

अमेरिकी सरकारी विभाग DOGE द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, USAID ने भारत को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग दी थी। कुछ दिनों पहले DOGE ने बताया था कि अब इस फंडिंग में कटौती की जा रही है। ट्रंप ने इसी संदर्भ में सवाल किया कि अमेरिका का यह पैसा किसे दिया जाता था और क्या यह फंडिंग भारत की चुनावी प्रक्रिया में बाहरी हस्तक्षेप था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार संजीव सान्याल ने इसको लेकर तीखी आलोचना की है। उन्होंने USAID द्वारा दी जा रही फंडिंग को मानव इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि भारत और बांग्लादेश जैसे देशों में इस फंडिंग का लाभ किसे मिला और इन देशों के चुनावी माहौल में इसके क्या प्रभाव हुए।

BJP ने इस फंडिंग को भारत की चुनावी प्रक्रिया में बाहरी दखल के रूप में देखा। कांग्रेस ने इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी के आरोपों को खारिज किया और कहा कि क्या भाजपा यह कहना चाहती है कि फंडिंग की वजह से 2014 में उनकी सरकार बनी? यह मुद्दा अब अंतरराष्ट्रीय राजनीति और भारत की आंतरिक राजनीतिक बहस का हिस्सा बन चुका है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.