Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ट्रंप ने Apple को दी चेतावनी, अमेरिका में iPhone नहीं बना तो लगेगा 25% टैक्स

by Arpita Singh • May 23, 2025
ट्रंप ने Apple को दी चेतावनी

ट्रंप ने Apple को दी चेतावनी, अमेरिका में iPhone नहीं बना तो लगेगा 25% टैक्स

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Apple को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि वह अमेरिका के बाहर iPhone का निर्माण जारी रखता है, तो कंपनी को अपने उत्पादों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क देना होगा। ट्रंप ने यह बयान ट्रुथ सोशल पर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही Apple के सीईओ टिम कुक को सूचित कर दिया था कि अमेरिका में बिकने वाले iPhone का निर्माण अमेरिका में ही होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि यदि कंपनी ने भारत या किसी अन्य देश में मैन्युफैक्चरिंग जारी रखी, तो उसे भारी टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप पहले भी सार्वजनिक रूप से Apple से अमेरिका में निर्माण प्रक्रिया लाने की मांग कर चुके हैं।

अगर यह नीति लागू होती है, तो अमेरिका में iPhone की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे ग्राहकों को झटका लग सकता है। इसके साथ ही Apple के लाभ पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। यह कदम उस दिशा में एक और उदाहरण है जिसमें ट्रंप अमेरिकी कंपनियों को देश में उत्पादन बढ़ाने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.