Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ऑन कर लें Google का खास फीचर, स्पैम मैसेजों से मिल जाएगा छुटकारा

by manish • December 20, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय। ऑफिस में बैठे कोई जरूरी काम कर रहे हों या फिर घर पर बैठकर कोई चर्चा. अनजान नंबर से आने वाले मैसेज और कॉल्स कई बार ध्यान भटकाते हैं. क्या आप Spam Calls और Spam Message से परेशान हैं? इस तरह की कॉल्स और मैसेज की मदद से लोगों के साथ कई बार ठगी भी होती है.

अगर आप भी इस तरह के Spam मैसेज से परेशान हैं, तो इन्हें ऑटोमेटिक ब्लॉक कर सकते हैं. गूगल Android यूजर्स को ये खास फीचर देता है, जिसकी मदद से आप स्पैम वाले मैसेज से बच सकते हैं.

इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना सिर्फ कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा. सबसे पहले आपको Google Messages ऐप को ओपन करना होगा.

यहां आपको अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना होगा, जो टॉप राइट कॉर्नर पर स्थित होगी. अब आपको सेटिंग में जाना होगा. यहां आपको Spam Protections का ऑप्शन मिलेगा.

आपको इस फीचर को ऑन करना होगा. इसके बाद आपके फोन पर आने वाले स्पैम मैसेज खुद-ब-खुद ब्लॉक हो जाएंगे. Google Messages ऑटोमेटिक ही इन मैसेज को फिल्टर कर देता है.

हालांकि, आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है. अगर किसी ने पहले से सेंडर को स्पैम मार्क किया होगा, तो ही ये फीचर काम करेगा. आप चाहें तो खुद भी किसी सेंडर को स्पैम मार्क कर सकते हैं.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.