Sat, Jul 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

by Prahlad • February 4, 2022

असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश में कुछ लोगों ने फायरिंग की थी. ओवैसी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करके जब वे दिल्ली वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई. ओवैसी ने कहा, श्हम सभी सुरक्षित है.श् हैदराबाद से सांसद ने कहा कि घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हापुड़ के नजदीक टोल प्लाजा पर हुई. शूटर अपने हथियार छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने ओवैसी के काफिले पर फायरिंग करने वाले दोनों व्यक्तियों सचिन और शुभम को गुरुवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था.
फायरिंग पर पुलिस ने आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने ।प्डप्ड चीफ की गाड़ी पर गोली क्यों चलाई. हापुड़ के एसपी दीपक भूकर ने बताया कि दरअसल, आरोपी ।प्डप्ड ओवैसी की बयानबाजी से गुस्से में थे, जिसके बाद उन्होंने उनकी कार पर गोली चलाने का कदम उठाया.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.