Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हथियारों की तस्करी में दो सगे भाई गिरफ्तार, खरीदे गए हथियारों को फेसबुक के माध्यम से बेचते थे

by Raju Chaurasia • August 8, 2021
Advertisement
Ad

मथुरा। थाना हाइवे पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की  संयुक्त कार्यवाही में दो हथियार तस्कर गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से  07 तमंचे व 40 कारतूस बरामद करने का दावा किया।

एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत हाइवे थाना प्रभारी अनुज कुमार, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम,सर्विलांस प्रभारी सोनू सिंह, मंडी पुलिस चौकी प्रभारी ललित कुमार तथा पन्ना पोखर पुलिस चौकी प्रभारी सोनू भाटी आदि पुलिस बल ने मुखबिर की सूचना पर बीएसएनएल आफिस के पास ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा से दो अवैध असलाह तस्कर भूरा सिंह पुत्र रघुवीर सिंह तथा शिशुपाल सिंह   निवासी गांव मिजार्पुर थाना इगलास जिला अलीगढ को गिरफ्तार किया।

पकडे गये दोनों तस्करों के कब्जे से पांच तमंचा 315 बोर मय 20  जिन्दा कारतूस. 315 बोर व दो तमंचा 32 बोर 20 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुए । पुलिस के मुताबिक अभियुक्त भूरा सिंह व शिशुपाल सिंह दोनो सगे भाई हैं, जो अवैध असलाह व कारतूस सप्लाई करने वालों से खरीदते हैं। फिर खरीदे गये अवैध असलाहों की फोटो फेसबुक पर पोस्ट करते हैं।  खरीदने वाले ग्राहक मिलते हैं, जिनसे फेसबुक मेसेन्जर एप के माध्यम से बात करके ये लोग अवैध असलाह व कारतूस अपने ग्राहको को बेचते हैं व मुनाफा कमाते हैं ।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.