Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लापरवाही मिलने पर दो निलंबित किए, जिला पंचायत राज अधिकारी का कई गांवों में निरीक्षण

by यूनिक समय • May 29, 2021

लापरवाही मिलने पर दो निलंबित किए, जिला पंचायत राज अधिकारी का कई गांवों में निरीक्षण

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ प्रीतम सिंह ने विकास खंड बल्देव की ग्राम पंचायत नवीपुर, हबीब पुर, नूरपुर और महावन बांगर के खप्परपुर का निरीक्षण किया।

लोगों को टीका करण के लिए जागरूक कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत सचिव हर्ष कुमार को ग्राम पंचायत नवीपुर में सफाई व्यवस्था में शिथिलता बरतने, पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूर्ण न कराने तथा उक्त कार्यों की पत्रावली न रखने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया । ग्राम पंचायत नवीपुर के सफाई कर्मी सफाई कार्यों न करने, गांव में गंदगी के लिए जिम्मेदार मानते हुए पृथ्वी राज को निलंबित किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी थान सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.