Wed, Jul 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यमुना मेंं डूबने से दो किशोरों की मौत, गौरानगर कालोनी के दो परिवारों में कोहराम मचा

by Raju Chaurasia • July 23, 2021

यमुना मेंं डूबने से दो किशोरों की मौत, गौरानगर कालोनी के दो परिवारों में कोहराम मचा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

विशेष संवाददाता
वृंदावन। कुंभ मेला के देवराहा घाट के निकट यमुना में डूबने से दो किशोरों की मौत होने की खबर से गौरानगर कालोनी के दो परिवारों मेंं कोहराम मच गया। पंचनामा भरकर पुलिस ने दोनों को शवों को परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार गौरा नगर कालोनी के दो किशोर पुनीत (16) पुत्र जानकी एवं आलोक शर्मा (15) पुत्र पवन शर्मा आज सुबह अपने मित्रों के साथ टहलने के लिए निकले। रास्ते मे देवराहा बाबा आश्रम के पास दोनों यमुना स्नान करने के लिए रुक गए। इस  दौरान पुनीत गहरे पानी में जाने लगा तो आलोक शर्मा ने उसे बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। फिर क्या दोनों गहरे पानी में चले गए। साथियों ने शोर मचाया। परिवार को पूरी जानकारी से अवगत कराया। परिजन  सीधे देवहारा घाट के लिये दौड़ लिए। पुलिस और गोताखोरों की मदद से दोनों किशोर को ढूंढा गया। अचेतावस्था में दोनों को बाहर निकाला। हॉस्पीटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इससे पहले एक और हादसा हो चुका है। फिर लोग लापरवाही कर रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.