Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UK Board Result 2026 Out: हाईस्कूल में अक्षत और इंटर में गीतिका-सुशीला ने मारी बाजी, यहाँ देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

by Tarun Bhardwaj • April 25, 2026
UK Board Result 2026 Out

UK Board Result 2026 Out: हाईस्कूल में अक्षत और इंटर में गीतिका-सुशीला ने मारी बाजी, यहाँ देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) के लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। शनिवार सुबह 10 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। इस वर्ष की परीक्षा में कुल 2,15,252 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

UK Board हाईस्कूल (10वीं) के टॉपर

हाईस्कूल की परीक्षा में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अक्षत ने 500 में से 491 अंक (98.2%) हासिल कर राज्य में टॉप किया। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 1,12,266 छात्र-छात्राएं बैठे थे, जिनमें अक्षत ने राज्य भर में टॉप कर सफलता का परचम लहराया है।

UK Board इंटरमीडिएट (12वीं) के टॉपर

इंटरमीडिएट के परिणामों में बालिकाओं ने अपना दबदबा कायम रखा है। इस बार दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान पाया है।

सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतिका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज, उधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता दोनों ही छात्राओं ने 500 में से 490 अंक (98%) प्राप्त कर उत्तराखंड में संयुक्त रूप से टॉप किया है। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हुई थीं।

UK Board Result कहाँ और कैसे देखें?

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:

ubse.uk.gov.in

uaresults.nic.in

हेल्पलाइन नंबर जारी

रिजल्ट देखने में आ रही तकनीकी दिक्कतों, स्कूटनी फॉर्म भरने या सुधार परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए बोर्ड ने तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

सीपी रतूड़ी (संयुक्त सचिव): 6396178537

शैलेंद्र जोशी (शोध अधिकारी): 7055513072

राजीव रावत (वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी): 7830403040

परीक्षा का संक्षिप्त विवरण

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। प्रदेश भर में कुल 1,261 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। शिक्षा निदेशक मुकुल सती ने बताया कि इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को समय पर पूरा किया गया ताकि छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो। टॉपर्स की घोषणा के साथ ही स्कूलों में जश्न का माहौल है और शिक्षा मंत्री ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: आरबीआई का बड़ा एक्शन: पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, ग्राहकों में चिंता

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक