Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UN: ‘उम्मीद है हर किसी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी’, केजरीवाल की गिरफ्तारी और आगामी चुनाव पर संयुक्त राष्ट्र

by vaishali • March 29, 2024
केजरीवाल

UN: ‘उम्मीद है हर किसी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी’, केजरीवाल की गिरफ्तारी और आगामी चुनाव पर संयुक्त राष्ट्र

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता महासचिव स्टेफन दुजारिक से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को फ्रीज करने के मद्देनजर आगामी आम चुनावों से पहले भारत में राजनीतिक अशांति पर सवाल किया गया था।

भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में इस साल चुनाव होने हैं। ऐसे में, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि वैश्विक निकाय उम्मीद करता है कि भारत और जिस भी देश में चुनाव हो रहे हैं, वहां के लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की रक्षा हो। इसके अलावा, हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान कर सके।

राजनीतिक अशांति पर सवाल
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता महासचिव स्टेफन दुजारिक गुरुवार को सवालों का जवाब दे रहे थे। उनसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को फ्रीज करने के मद्देनजर आगामी आम चुनावों से पहले भारत में राजनीतिक अशांति पर सवाल किया गया था।

हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान कर सके
दुजारिक ने कहा, ‘हम भारत या जिस भी देश में चुनाव होने वाले हैं, बस यही उम्मीद कर सकते हैं कि हर किसी के राजनीतिक और नागरिक अधिकार सुरक्षित रहें। इसके अलावा, हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान कर सके।’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.