Fri, Jul 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अनियंत्रित कार ट्रक में घुसी, बमुश्किल बाहर निकाला, यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, पांच लोग घायल

by यूनिक समय • March 14, 2021

अनियंत्रित कार ट्रक में घुसी, बमुश्किल बाहर निकाला, यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, पांच लोग घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रक में टकराने के बाद क्रेटा कार फंस गई और काफी दूर तक घसीटते हुए चली गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए बताए गए। इनमें तीन लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है।

बताया जाता है कि चंडीगढ़ निवासी पांच लोग क्रेटा कार में सवार होकर सुबह-सुबह नोएडा से यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के समीप अचानक अनियंत्रित होने पर कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। कार फंसने के बाद रोकने के बजाए चालक ने ट्रक को भगा ले जाने की कोशिश की। वहां से निकल रहे दूसरे वाहन सवारों ने शोर मचाते हुए ट्रक को रोकने के लिए कहा।

फंसी कार बाहर न निकलते देख चालक ने ट्रक को किनारे लगा दिया। फिर राहगीरों की मदद से ट्रक चालक ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के बाद हादसे की पुलिस को सूचना दी। एसएसआई प्रवीण पांडेय ने बताया कि हादसे में कुसुमा पाठक, महावीर जैन और सुनीता जैन निवासी चंडीगढ़ घायल हुए हैं। दो अन्य को मामूली चोट आई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.