Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने की घोषणा, 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र

by Arpita Singh • June 4, 2025
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने की घोषणा, 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र इस साल 21 जुलाई से 12 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी। उन्होंने बताया कि इन तारीखों की सिफारिश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने की है।

इस सत्र की घोषणा ऐसे समय में की गई है जब विपक्षी दल ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया कि इन विषयों पर मानसून सत्र के दौरान नियमों के तहत चर्चा की जा सकती है, और सरकार इसके लिए तैयार है।

इस बार के सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश करने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाकर 100% करने वाला एक विधेयक पेश किया जा सकता है। इस विधेयक का मसौदा तैयार है और जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा यह विधेयक संसद में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2025 को शुरू हुआ था और 4 अप्रैल 2025 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसी के साथ साल 2025 का पहला सत्र समाप्त हो गया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.