Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP: कौशांबी में मिट्टी के टीले के धंसने से 5 लोगों की मौत, कई महिलाएं घायल

by Arpita Singh • April 28, 2025
मिट्टी का टीला धंसने से मौत

UP: कौशांबी में मिट्टी के टीले के धंसने से 5 लोगों की मौत, कई महिलाएं घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें मिट्टी का टीला धंसने के कारण 5 लोगों की जान चली गई। घटना कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरडीह गांव की है, जहां मिट्टी निकालने के दौरान यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में मृतकों में 3 महिलाएं और 2 किशोरियां शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, और स्थानीय लोगों ने मिलकर किसी तरह से मिट्टी हटाकर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.