Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी: अलीगढ़ के बाद अब बस्ती जिले में अपने होने वाले दामाद संग भागी सास

by Tarun Bhardwaj • April 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। यूपी में एक और सास के अपने होने वाले दामाद के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। जहां कुछ दिन पहले अलीगढ़ जिले में एक युवक अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया था, वहीं इस बार बस्ती जिले में भी एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। यह घटना बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने लड़के और महिला की तलाश शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबौलिया इलाके में रहने वाले लड़के की शादी चार महीने पहले गोंडा जिले के एक गांव की लड़की से तय हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई, लेकिन इस दौरान लड़की की मां भी लड़के से बातचीत करने लगी। शुरुआत में तो परिजनों को इस बात पर शक नहीं हुआ, लेकिन धीरे-धीरे बातचीत का समय बढ़ता गया और व्यवहार में बदलाव देखकर परिजनों को शक हुआ। परिजनों के मुताबिक, मामला खुलकर सामने आने पर लड़की के परिजनों ने लड़के से अपनी बेटी का रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया गया। मई माह में शादी की तारीख तय हुई, हालांकि युवक और महिला के बीच बातचीत पहले की तरह ही चलती रही।

आरोप है कि तीन दिन पहले युवक अपनी होने वाली सास के साथ घर से भाग गया। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस युवक के घर भी पहुंची, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा। युवक और युवती की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। मोबाइल लोकेशन खंगाली जा रही हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.