Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपीः बदायूं में छेड़छाड़ करने वाले की जमकर की पिटाई, फिर मुंह काला कर गधे पर बैठाया

by यूनिक समय • January 2, 2021

यूपीः बदायूं में छेड़छाड़ करने वाले की जमकर की पिटाई, फिर मुंह काला कर गधे पर बैठाया

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

बदायूं। यूपी के बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोप में 44 साल के शख्स का मुंह काला करके गधे पर बैठा कर पूरे गांव में घुमाया गया। पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात गांव का ही रहने वाला 44 वर्षीय व्यक्ति एक महिला के घर में घुस गया और उसने उससे कथित रूप से छेड़छाड़ की। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा शोर मचाने पर पीड़िता के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की. पिटाई करने के बाद उसका मुंह काला करके उसे गधे पर बैठा कर गांव में घुमाने के मामले में पीड़ित के बेटे ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ा लिया है।

मामला बदायूं कोतवाली बिसौली इलाके के एक गांव का है। यहां रहने वाला तकरीबन (44) वर्षीय अधेड़ शराब के नशे में धुत होकर घर लौट रहा था. गांव वालों के मुताबिक इस अघेड़ ने मानसिक मंदित महिला के साथ छेड़छाड़ की. महिला का पति भी मानसिक मंदित बताया जाता है. गांव के कुछ युवकों ने यह कृत्य देखा और शोर मचाते हुए अधेड़ को पीटना शुरू कर दिया। जबकि बाद में उसे खच्चर पर बैठाकर मुंह काला करके गांव की गलियों में घुमाया गया. दोनों अलग पक्ष के होने के कारण गांव माहौल तनावपूर्ण हो गयां

मामले की जानकारी पर कोतवाली पुलिस संग एसपी देहात व सीओ विनय चैहान भी घटनास्थल पर पहुंचे। और आरोपी को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराने के साथ ही ऐसा करने वाले दो युवकों को भी हिरासत में ले लिया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए फौरन कार्रवाई की और मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.