Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP Breaking News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा; सब-इंस्पेक्टर और कैदी समेत 6 की मौत; 10 घायल

by Tarun Bhardwaj • May 26, 2026
Tragic Accident on Agra-Lucknow Expressway

UP Breaking News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा; सब-इंस्पेक्टर और कैदी समेत 6 की मौत; 10 घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के दिल्ली से बिहार जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपिडा की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में दिल्ली से ड्यूटी कर लौट रहे एक सब-इंस्पेक्टर और एक कैदी भी शामिल हैं।

किलोमीटर नंबर 262 पर हुआ हादसा

औरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 262 पर यह हृदयविदारक घटना घटित हुई। औरास के थाना प्रभारी (SO) संजीव कुशवाहा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक निजी बस दिल्ली से सवारियां लेकर बिहार के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस औरास इलाके में पहुंची, चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बस एक्सप्रेसवे पर ही पलट गई।

हादसे का शिकार हुए लोगों में बिहार के सीवान जिले के एक सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) रामचंद्र और एक कैदी छत्रपाल भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र सरकारी काम के सिलसिले में कैदी छत्रपाल को लेकर दिल्ली गए थे और कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद इसी बस से वापस सीवान लौट रहे थे। इस दुखद हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के वक्त बस में सवार ज्यादातर यात्री सो रहे थे। अचानक हुए जोरदार धमाके और बस पलटने से यात्रियों में कोहराम मच गया। स्थानीय ग्रामीणों और एक्सप्रेसवे पर गुजर रहे अन्य राहगीरों की मदद से पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लहूलुहान यात्रियों को बाहर निकाला।

हादसे में घायल 10 से ज्यादा लोगों को आनन-फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया गहरा दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए लिखा “जनपद उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: CNG Price Hike: पेट्रोल-डीज़ल में बढ़ोत्तरी के बाद CNG भी अब ₹2 महंगी; 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक