Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी चुनाव: राम मंदिर ट्रस्ट व संघ ने संभाली बीजेपी की कमान, घर—घर बांट रहे रामलला का प्रसाद

by Raju Chaurasia • February 11, 2022
Advertisement
Ad

अयोध्या। यूपी के जिले अयोध्या विधानसभा में मतदान की तिथि 27 फरवरी है। लेकिन इससे पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद ने भारतीय जनता पार्टी के चुनाव की कमान संभाल ली है। चुनाव आयोग की नजरों से बचने के लिए कार्यक्रम को मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ दिया गया है। अभी फिलहाल अयोध्या जिले में कार्यक्रम आयोजित करने की बात है। लेकिन कार्यक्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि योजना जिले की अन्य विधानसभाओं में भी जाने की है। अगली योजना गोसाईगंज विधानसभा की है। पहले दिन 300 घरों में रामलला का प्रसाद और रामराज बांटा गया।

रामलला का प्रसाद और रामराज यानी रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर की नींव खोदाई में निकली मिट्टी को लोगों को दिया गया। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि 27 तारीख को मतदान के पहले मतदाताओं को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोग घरों से बाहर निकले इसलिए कार्यकर्ता घरों में जाकर लोगों से निवेदन कर रहे हैं और जागरूक करने के लिए उन्हें पत्रक, रामलला का प्रसाद और रामराज भी साथ में दिया जा रहा है। हालांकि पत्रक के साथ इन दोनों चीजों को बांटने के सवाल पर साफ तौर पर जवाब ना देते हुए कहते हैं कि शत-प्रतिशत मतदान से देश को फायदा होगा। सब की संकल्पना की सरकार बनेगी। उसी हिसाब से लोग चुनकर सदन पहुंचेंगे।

संघ के प्रांत प्रचारक मनोज कुमार के बताया इतने सालों के इंतजार के बाद मंदिर बन रहा है। स्वाभाविक रूप से हर राम भक्तों के मन में यह इच्छा होती है कि उस पवित्र स्थान की मिट्टी घर में आए। उन्होंने कहा संतो के कहने पर यह कार्य शुरू किया गया है। हर घर में प्रसाद के साथ रामराज पहुंचाया जा रहा है यह काम चुनाव में क्यों? इस प्रश्न पर उन्होंने कहा देश में चुनाव हर वर्ष होता है।

उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.