यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर-खीरी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था और सांस्कृतिक पहचान को लेकर कड़े तेवर दिखाए। सीएम योगी ने न केवल जिले के एक गांव का नाम बदलने की घोषणा की, बल्कि अपराधियों और माफियाओं को आखिरी चेतावनी भी दे डाली। 'मियांपुर' का नाम बदला मुख्यमंत्री ने जनसभा में घोषणा की कि लखीमपुर-खीरी के मियांपुर गांव का नाम अब बदलकर 'रविंद्रनगर' कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के तहत गांव की असली पहचान छिपाने के लिए इसका नाम मियांपुर रख दिया था, जबकि हकीकत यह है कि उस गांव में कोई 'मियां' रहता ही नहीं था। अब गांव को उसकी सही और गौरवशाली पहचान वापस मिल गई है। माफियाओं को सीधी चेतावनी अतीक अहमद और अन्य अपराधियों का नाम लिए बिना सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया कि यूपी में गुंडाराज के लिए कोई जगह नहीं है। सीएम ने कहा, "माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अगर कोई फिर से माफिया बनने का दुस्साहस करेगा, तो वह मिट्टी में मिलने की तैयारी भी कर ले।" उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब लखीमपुर-खीरी की ओर कोई उंगली नहीं उठा सकता। गरीब का हक और नौजवानों की नौकरी पर डकैती डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दलित और वंचितों के सम्मान का संकल्प सामाजिक न्याय पर जोर देते हुए सीएम योगी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, संत रविदास और महर्षि वाल्मीकि के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। सरकार ने तय किया है कि जहाँ भी इन महापुरुषों की मूर्तियां हैं, वहाँ बाउंड्री वॉल और छत्र का निर्माण सरकारी खर्च पर कराया जाएगा। उनकी जयंती के अवसर पर सीएम ने उन्हें याद करते हुए कहा कि सरकार सामाजिक न्याय के पुरोधाओं के गौरव को आगे बढ़ा रही है। 'एक जिला-एक व्यंजन' की तैयारी विकास की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यूपी के जिलों की पहचान गुंडों से नहीं, बल्कि मेडिकल कॉलेजों से होती है। 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट' (ODOP) की सफलता के बाद अब सरकार 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन व्यंजन' (एक जिला-एक व्यंजन) योजना ला रही है। सीएम ने खीरी के किसानों और जनता से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के स्वाद और कृषि उत्पादों को इस तरह निखारें कि उनकी महक पूरी दुनिया तक पहुंचे, जिसकी ब्रांडिंग खुद सरकार करेगी। किसानों को सौगात मुख्यमंत्री ने अंत में किसानों को याद दिलाया कि उनकी सरकार संवेदना के साथ काम कर रही है, जिसके तहत ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन मुफ्त किए गए हैं और हर किसान को MSP का सीधा लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura Boat Accident: मौत का आंकड़ा बढ़कर 11 हुआ, देवराहा बाबा घाट से एक और शव बरामद; नाविक गिरफ्तार [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]