Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP News: रायबरेली में राहुल गांधी, अखिलेश और तेजस्वी यादव के विवादित पोस्टर, बताया कलयुग के भगवान

by Tarun Bhardwaj • September 10, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली दौरे से ठीक पहले शहर में कुछ विवादित पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को ‘कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश’ बताया गया है। इन पोस्टरों को लेकर रायबरेली की राजनीति गरमा गई है।

पोस्टर में क्या है?

पोस्टर में तेजस्वी यादव को भगवान ब्रह्मा, राहुल गांधी को भगवान विष्णु और अखिलेश यादव को भगवान महेश का दर्जा दिया गया है। इन पोस्टरों में लिखा है, “इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश”। फोटो में तेजस्वी यादव को भगवान ब्रह्मा का दर्जा दिया गया है और राहुल गांधी को भगवान विष्णु का दर्जा दिया गया है। वहीं अखिलेश यादव को भगवान महेश का अवतार बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इन पोस्टरों को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी ने लगवाया है।

Rahul

राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी आज बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि राहुल गांधी इन विवादित पोस्टर पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं, खासकर तब जब वह बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यादव के साथ मिलकर प्रचार कर रहे हैं। इन पोस्टरों से उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Breaking News: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, रांची से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.