Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP News: लखनऊ में दामाद ने सास-ससुर की चाकू मारकर की हत्या

by Arpita Singh • July 3, 2025
दामाद ने की सास-ससुर की हत्या

UP News: लखनऊ में दामाद ने सास-ससुर की चाकू मारकर की हत्या

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दामाद ने अपने ही सास-ससुर को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी जगदीप को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना बुधवार को आलमबाग इलाके में हुई, जब जगदीप का अपनी पत्नी पूनम के साथ विवाद गहरा गया। पुलिस उपायुक्त आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पूनम अप्रैल से ही अपने माता-पिता के साथ आलमबाग में रह रही थी, क्योंकि उसका पति उसे अक्सर पीटता था। जगदीप को शराब की लत थी, और इसी कारण पूनम अपने तीन साल के बेटे के साथ निशांतगंज स्थित अपने मायके चली आई थी।

बुधवार रात करीब 9:30 बजे जगदीप नशे की हालत में अपने ससुराल पहुंचा। उसके पास एक चाकू भी था। उसने पूनम से अपने साथ निशांतगंज चलने को कहा, जिस पर फिर से दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि जगदीप ने पूनम को धक्का देकर गिरा दिया। जब पूनम के माता-पिता, रेलवे के रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल अनंत राम और उनकी पत्नी आशा देवी, बीच-बचाव करने आए, तो जगदीप ने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद, उसने अपने बैग से चाकू निकाला और अपने सास-ससुर पर हमला कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो जगदीप भागने लगा। हालांकि, मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल अनंत राम और आशा देवी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी श्रीवास्तव ने बताया कि पूनम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- अब पीक आवर्स में OLA-UBER बुक करने पर लगेगा दोगुना किराया, कैंसिलेशन पर भी लगेगा चार्ज 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.