Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP News: राधाष्टमी की जोरदार तैयारी; बरसाना में LED स्क्रीन पर होंगे राधा रानी के दर्शन

by Tarun Bhardwaj • August 28, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बरसाना में राधाष्टमी की तैयारियां जोर शोर के साथ की जा रही है। जिला प्रशासन और नगर पंचायत के अधिकारी 30-31 अगस्त को मनाए जाने वाले इस उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने इस दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए छह स्थानों पर महोत्सव के सीधे प्रसारण के लिए एलईडी लगाने का निर्णय लिया है, जिससे राह चलते श्रद्धालु भी लाड़लीजी दर्शन कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद तक ब्रज में श्री राधाष्टमी को लेकर उमंग उत्साह का वातावरण है। इस बार राधाष्टमी का उत्सव 30-31 अगस्त को मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस परम्परागत उत्सव में सास्कृतिक कार्यकर्मों का आयोजन भी कराने जा रहा है। इसके लिए लोक कलाकारों की छह टीम चयनित की गई हैं, जिसमें शामिल 10-10 कलाकार बरसाना में विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट परफॉर्मेंस के रूप में अपनी लोक कला का प्रदर्शन करेंगे।

इसमें बीन, नगाड़ा, ढोल, बपंग, तबला बेला , बम नगाड़ा आदि शामिल हैँ। सीईओ ने बताया कि मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा- निर्देश पर दो एंट्री प्वाइंट पर स्वागत द्वार भी बनाए जा रहे हैँ। यह द्वार बरसाना छाता मार्ग स्थित पेट्रोल पम्प के पास तथा गोवर्धन बरसाना मार्ग पर स्थित होंगे।

सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि श्री राधा अष्टमी पर बरसाना में श्रद्धालुओं का दबाव अधिक रहता है। लाखों श्रद्धालु श्रीराधारानी के जन्मोत्सव पर बरसाना में दर्शन को पहुँचते हैं। ऐसे में लाड़लीजी मंदिर के बाहर रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीधे दर्शन एलईडी के माध्यम से कराए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए बरसाना में श्रीजी गेट, कटारा चौक, सुदामा चौक, सफ़ेद छतरी के सामने वाली दीवार पर नए गेट के ऊपर, नया बस स्टैंड, मेरो बरसाना गेट पर भी एलईडी लगाई जाएंगी।

श्री राधाष्टमी महोत्सव के दौरान राधा अभिषेक के दर्शन करीब एक घंटे तक श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे। करीब सोलह घंटे तक राधारानी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। जिला प्रशासन कि व्यवस्था के अनुरूप इस बार एकल मार्ग के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ को राधारानी मंदिर की सुदामा चौक की सीढ़ीयों से प्रवेश कराया जाएगा। वहीं जयपुर मंदिर मार्ग से श्रद्धालुओं को उतारा जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: NEET PG 2025: 50% AIQ सीटों के लिए NBEMS की मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.