Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP News: आगरा में मासूम का कातिल सुनील मुठभेड़ में ढेर; आटे के ड्रम में छिपाई थी 8 साल की बच्ची की लाश

by Tarun Bhardwaj • March 28, 2026
Sunil, the killer of an innocent child in Agra, gunned down in an encounter

UP News: आगरा में मासूम का कातिल सुनील मुठभेड़ में ढेर; आटे के ड्रम में छिपाई थी 8 साल की बच्ची की लाश

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। ताजनगरी आगरा को झकझोर देने वाले सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुनील को पुलिस ने एक भीषण मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। जूता कारखाना संचालक की 8 वर्षीय मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर उसकी लाश को आटे के ड्रम में ठूंसने वाले इस दरिंदे पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।

शुक्रवार की देर रात बमरौली कटारा क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक उपनिरीक्षक (दरोगा) भी गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियों का शिकार हुआ सुनील अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ गया।

इस खौफनाक वारदात की शुरुआत 24 मार्च को थाना ताजगंज क्षेत्र से हुई थी, जब मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई थी। पुलिस की सघन तलाशी के दौरान 25 मार्च को बच्ची का शव उसी के घर में रहने वाले किराएदार सुनील के कमरे से बरामद हुआ। आरोपी ने न केवल बच्ची का गला काटकर हत्या की थी, बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए कमरे में फैले खून को पानी से धो डाला और मासूम की देह को आटे के ड्रम में छिपा दिया था।

हत्या के बाद आरोपी खुद बच्ची को तलाशने का ढोंग करता रहा और फिर मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 12 विशेष टीमों का गठन किया था और 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। 27 मार्च की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुनील बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक से बमरौली कटारा की ओर भागने की फिराक में है। घेराबंदी होते देख शातिर अपराधी ने पुलिस टीम पर 315 बोर के तमंचे से गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

इस मुठभेड़ में साहस का परिचय देते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक बिना नंबर की बाइक, तमंचा, छह खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त (नगर) सैय्यद अली अब्बास ने टीम की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जघन्य अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: राया में मनकामेश्वरी देवी मंदिर पर 70वें आतिशबाजी मेले का हुआ भव्य आयोजन

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.