Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP News: महराजगंज में तीन बसों की भीषण टक्कर; 20 से अधिक यात्री घायल, दो चालकों की हालत गंभीर

by Tarun Bhardwaj • September 19, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर अगया पुल के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की तीन बसों की भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो बस चालकों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, राप्तीनगर डिपो का ड्राइवर अनिल कुमार अपनी बस में सवारियों को लेकर गोरखपुर से महराजगंज जा रहा था। इसी दौरान, महराजगंज डिपो की बस चला रहा ड्राइवर झीनक महराजगंज से गोरखपुर के लिए निकला था। इसी बीच, महराजगंज डिपो की एक और बस चला रहा ड्राइवर कृष्णा, जो भिटौली का रहने वाला है, अगया पुल पर आ गया और ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही राप्तीनगर डिपो की बस से टकरा गया। तीन बसों की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बसें एक-दूसरे से टकरा गईं।

इस हादसे में राप्तीनगर डिपो के चालक अनिल कुमार और महराजगंज डिपो के चालक कृष्णा के पैरों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार मचने लगी।

घटना में ठूठीबारी के वीरेंद्र चौहान, मधुबनी के अमरनाथ, सुमन, बरगदवा की आरती, रामधनी, महराजगंज के रामप्रसाद, निचलौल के उत्तरी चंद, गोरख अग्रहरि, मानती देवी, अंजू अग्रहरि, उमंग अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, जगदौर के इस्लाम, हरपुर कला के नत्थू समेत करीब 20 यात्री घायल हो गए।

राहत और बचाव कार्य

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और भिटौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। सभी घायलों का उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। बाकी यात्रियों को सुरक्षित रूप से दूसरी बसों से उनके गंतव्य तक भेजा गया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: iPhone 17 Series: भारत में iPhone 17 सीरीज की बिक्री आज से शुरू, नए iPhone का क्रेज देखने उमड़ी भीड़

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.