यूनिक समय, लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले योगी सरकार ने राज्य की महिलाओं और छात्राओं के लिए घोषणाओं का बड़ा पिटारा खोला है। राज्य की लगभग 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन (UPSRLM) के तहत ₹1 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन देने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही, प्रदेश की 50 हजार मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी और 5 लीटर पेट्रोल देने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुँच गई है। विशेष क्रेडिट कार्ड और 3 किश्तों में मिलेगी धनराशि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को योजना को पारदर्शी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1 करोड़ महिलाओं को विशेष क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। लाभार्थियों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से बिना किसी बिचौलिए के पारदर्शी तरीके से किश्तें भेजी जाएँगी। यह योजना कुल तीन किश्तों में लागू की जाएगी, जिसके तहत 20 दिसंबर से पहली किश्त के रूप में ₹20,000 की राशि जारी होगी। पहली राशि का समय पर भुगतान करने के बाद लाभार्थियों को ₹30,000 की दूसरी किश्त दी जाएगी और इस दूसरी किश्त के सफल पुनर्भुगतान के बाद ₹50,000 की अंतिम किश्त उपलब्ध कराई जाएगी। इस पूरी वित्तीय मदद का उपयोग ग्रामीण महिलाएँ अपना नया छोटा व्यवसाय शुरू करने या पहले से चल रहे उद्यम को विस्तार देने के लिए आसानी से कर सकेंगी। 50 हजार छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी और पेट्रोल महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के अभियानों के साथ ही योगी सरकार कॉलेज स्तर की 50 हजार युवतियों को मुफ्त स्कूटी देने जा रही है। इसके लिए छात्राओं का सत्यापन कार्य जारी है और आपूर्ति करने वाली कंपनियों के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। सरकार ने इसके लिए बजट आवंटित कर नियमों की घोषणा कर दी है, जिसके तहत पात्र छात्राओं को स्कूटी के साथ 5 लीटर मुफ्त पेट्रोल भी प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण स्तर पर सुगम बैंकिंग और डिजिटल ट्रेनिंग योजना को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए बैंकिंग व्यवस्था को ग्रामीण महिलाओं के अनुकूल बनाया जा रहा है। बैंक से संबंधित विभिन्न कार्यों का संचालन भी समूह की प्रशिक्षित दीदियों के माध्यम से कराने की संभावनाओं को बढ़ाया जा रहा है। साथ ही, क्रेडिट कार्ड को क्यूआर कोड जैसी डिजिटल सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि महिला उद्यमी डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन मार्केटिंग जैसी आधुनिक प्रक्रियाओं से आसानी से जुड़ सकें। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Bhagat Chunni Lal Died: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भगत चुन्नी लाल का 94 वर्ष की उम्र में निधन ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]