Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी: बिजली बिल के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू, मिलेगा इन लोगो को लाभ

by Tarun Bhardwaj • December 14, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली।दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के 2.55 लाख बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए कल से एकमुश्त समाधान योजना लागू हो रही है। 15 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का फायदा उठाया जा सकता है। उपभोक्ताओं पर 869 करोड़ रुपये का बकाया है। इनमें 504 करोड़ रुपये मूलधन और 365 करोड़ रुपये अधिभार है।

डीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने बताया कि ओटीएस का लाभ उठाने के लिए 15 दिसंबर से पंजीकरण कराना अनिवार्य है। एक किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं को सबसे अधिक लाभ दिया जा रहा है।

ओटीएस के तहत जिन उपभोक्ताओं का मूल बकाया सितंबर 2024 तक 5,000 रुपये या उससे कम है और वे एकमुश्त भुगतान करते हैं, तो उन्हें सरचार्ज में 100% छूट मिलेगी। किश्तों में भुगतान पर सरचार्ज में 75% की छूट का लाभ दिया जाएगा। दक्षिणांचल क्षेत्र में कुल कनेक्शन धारकों की संख्या 4.40 लाख है, जबकि बकाएदारों की संख्या 2.55 लाख है। निजीकरण से पहले ब्याज में छूट का यह बड़ा मौका है। चीफ इंजीनियर कपिल सिंधवानी ने बताया कि गांव गांव जाकर इस योजना का प्रचार किया जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.