Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

योगी सरकार बड़ा फैसला: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, छह महीने में दोबारा होगी परीक्षा

by Raju Chaurasia • February 24, 2024
Advertisement
Ad

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने की घटना के बाद योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पेपर को रद्द करने का ऐलान किया है. सीएम योगी ने बताया कि 6 महीने के अंदर ही फिर से परीक्षा कराई जाएगी. सीएम योगी ने कहा कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी.

बता दें कि पेपर लीक कराने वाले एसटीएफ की रडार पर हैं और अबतक कई बड़ी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.बता दें कि कथित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती मामले में भर्ती बोर्ड ने इंटरनल जांच के लिए एक जांच कमेटी की गठन कर दिया गया है. एडीजी रैंक के अधिकारी इस जांच कमेटी को हेड कर रहे हैं और भर्ती बोर्ड के पास अब तक तकरीबन 1500 शिकायतें अभ्यर्थियों के द्वारा e mail से भेजी गई हैं. इंटरनल समिति इन्हीं शिकायत की जांच करके पता लगाएंगे कि वाकई में एग्जाम से पहले पेपर लीक हुए थे या नहीं? आपको बता दे की अभ्यर्थी लगातार री एग्जामिनेशन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.