Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी की राजनीति: ‘मिशन 100’ दिन की तैयारियों में जुटी BJP, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को लगाया ड्यूटी पर

by vaishali • February 21, 2024
यूपी की राजनीति

यूपी की राजनीति: ‘मिशन 100’ दिन की तैयारियों में जुटी BJP, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को लगाया ड्यूटी पर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूपी की राजनीति:-उत्तर प्रदेश में लोकसभा के चुनावों से पहले भाजपा ने अपनी मुकम्मल तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में भाजपा ने न सिर्फ अपने केंद्रीय मंत्रियों की जिम्मेदारियां उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के लिए दी हैं, बल्कि अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी उत्तर प्रदेश में डेरा डालने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। भाजपा ने अगले 100 दिनों के भीतर प्रत्येक वार्ड घर तक पहुंचने का मेगा टास्क भी अपने पदाधिकारियों को दे दिया है। यही नहीं पार्टी उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित करने वाली है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले मजबूती के साथ सियासी मैदान में उतरने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए बाकायदा उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा राज्य में मजबूती के साथ सभी कील कांटे दुरुस्त करने में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा ने राज्य के प्रमुख नेताओं समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन भी किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 100 दिन का बड़ा सियासी एजेंडा तैयार किया है। इस एजेंडे को मजबूती से जमीन पर उतारने के लिए लोकसभा प्रभारी समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य समेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पूरी तैयारी भी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.