Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP: सपा के विधायकों ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

by Arpita Singh • April 1, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन विधायकों ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात उन विधायकों की ओर से की गई, जिन्होंने 2024 के राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा का साथ छोड़कर कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के पक्ष में मतदान किया था।

मुलाकात करने वाले विधायकों में राकेश सिंह, विनोद चतुर्वेदी, और अभय सिंह शामिल थे। अभय सिंह ने इस मुलाकात के बाद बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सेठ के साथ अमित शाह से मिलने की जानकारी दी।

यह मुलाकात उस समय हुई है जब उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार और संगठनात्मक बदलाव की चर्चाएं तेज़ हैं। माना जा रहा है कि इन नेताओं ने गृह मंत्री से राज्य की सियासी स्थिति पर चर्चा की।

मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए अभय सिंह ने लिखा, “भारतीय राजनीति के चाणक्य, देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा ही नव-ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.