Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी टीईटी: परीक्षार्थियों की महीनेभर में दोबारा होगी परीक्षा… नहीं देनी होगी फीस

by Raju Chaurasia • November 29, 2021
Advertisement
Ad

लखनऊ। परीक्षा शुरू होने के पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट होने पर शासन ने तत्काल प्रभाव से टीईटी (UP-TET) की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक महीने बाद दोबारा परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को दोबारा कोई भी फीस नहीं देनी होगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए मुफ्त बस सेवा भी दी जाएगी।

शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य टीईटी परीक्षा 28 नवंबर को केंद्रों पर सुबह 10:00 बजे शुरू हुई। 9:30 पर परीक्षार्थियों को उनके कक्ष में बैठा दिया गया था। 9:45 पर उन्हें प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट वितरित कर दी गई थी। जिस पर समस्त अभ्यर्थियों ने अपने आवश्यक एन्ट्री को भरा। 10:00 बजे उन्होंने प्रश्नपत्र शुरू किया। इसी दौरान सेंटरों पर परीक्षा रद्द होने की सूचना दी गई।

इन जिलों में वायरल हुआ पेपर
सभी केंद्र व्यवस्थापक ने अभ्यर्थियों से उनके ओएमआर शीट और प्रश्न पुस्तिका को वापस लेकर सील कराया। दरअसल, पेपर शुरू होने से पहले मथुरा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल पेपर हुआ था। एसटीएफ ने तीन लोगों को उठाया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.