Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फिर बिगड़ा मौसम, घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी

by Arpita Singh • January 15, 2025
उत्तर प्रदेश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फिर बिगड़ा मौसम, घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। आज पूरे प्रदेश का मौसम एक बार फिर बिगड़ गया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला तो कहीं पर हल्की बारिश भी हुई। नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बुंदेलखंड व आगरा क्षेत्र के 16 जिलों में वज्रपात और 18 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बलिया आदि के क्षेत्रों में मंगलवार को घने कोहरे की वजह से दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। इटावा, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में सात डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 42 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, प्रयागराज, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बदायूं , झांसी, ललितपुर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, सहारनपुर आदि। इसके अलावा इनके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा रहने की संभावना बताई जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.