Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP: शादी के कुछ दिन बाद प्रेमी संग भागी पत्नी, पति बोला- शुक्र है जान बच गई

by Arpita Singh • June 17, 2025
प्रेमी संग भागी पत्नी

UP: शादी के कुछ दिन बाद प्रेमी संग भागी पत्नी, पति बोला- शुक्र है जान बच गई

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां शादी के चंद दिनों बाद एक नवविवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई। हैरानी की बात यह रही कि इस पर दुखी होने के बजाय उसका पति राहत की सांस लेता नज़र आया और बोला, “शुक्र है मेरा अंजाम राजा रघुवंशी जैसा नहीं हुआ।”

यह मामला जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के मौसमपुर गांव का है। गांव निवासी 23 वर्षीय सुनील की शादी 17 मई को एक 20 साल की युवती से हुई थी। विवाह के बाद वह केवल 9 दिन ससुराल में रही और फिर मायके चली गई। इसके बाद 10 दिन तक वह मायके में न रहकर अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई।

सुनील ने पहले अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। कुछ दिनों बाद युवती खुद थाने पहुंची और साफ तौर पर कहा, “मैं अपने प्रेमी संग रहना चाहती हूं।” पुलिस ने दोनों परिवारों की मौजूदगी में बातचीत कराई, जिसके बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया।

इस समझौते के तहत शादी के समय दिया गया आभूषण और अन्य घरेलू सामान वापस कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील ने मीडिया से कहा, “मैं उसे हनीमून पर नैनीताल ले जाने की योजना बना रहा था, लेकिन अगर वह अपने प्रेमी के साथ खुश है, तो मुझे भी संतोष है। कम से कम मेरी जान तो बच गई। राजा रघुवंशी जैसा हाल नहीं हुआ, यही बड़ी बात है।”

सुनील ने अंत में कहा, “अब हम तीनों खुश हैं – उसे उसका प्यार मिल गया, और मेरी ज़िंदगी बच गई।”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.